STORYMIRROR

Ravinder Kumar Sharma

Inspirational

4  

Ravinder Kumar Sharma

Inspirational

भूल जाओ अब 370 कभी नहीं आएगी

भूल जाओ अब 370 कभी नहीं आएगी

1 min
12


धारा 370 हटी सर्वोच्च न्यायालय ने है मुहर लगाई,

देश विरोधी ताकतों के चेहरों पर है मुर्दानगी छाई

क्यों अब भी नहीं मान रहे बेकार में कर रहे तकरार

देख रहा है देश तुम्हारा यह गैर जिम्मेदाराना व्यवहार

एक ही देश में नहीं चल सकते थे दो विधान

एक ही देश में नहीं चल सकते थे दो संविधान

अलग अलग झंडों का कैसे किया था प्रावधान

यह जानकर हैरान था पूरा हिंदुस्तान

देश के हर नागरिक को अधिकार मिले एक समान

कोई छोटा न कोई बड़ा रखें सब का ध्यान

कौन नहीं जानता किसने लूटा काश्मीर को

रो रहे छाती पीट कर कर रहे लोकतंत्र का अपमान

मत करो बातें ऐसी जिनसे बिगड़े चैन ओ अमन

जलने लगे फिर से एक बार कश्मीर का बहार ओ चमन

अवाम जिसे याद रखे कुछ ऐसा काम कर जाओ

प्यार का संदेश दो मत करो नफरत का विष वमन

भूल जाओ अब 370 यह कभी नहीं आएगी

पूरी कश्मीर घाटी में अमन शांति लाएगी

लोगों का पैसा अब लोगों पर खर्च होगा

लोगों की कमाई चंद लोगों की जेबों में नहीं जाएगी



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational