STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Inspirational

4  

Kawaljeet GILL

Inspirational

प्यार में बंधे रहे ...

प्यार में बंधे रहे ...

1 min
8

रिश्तो में बंधे रहना अंत तक आसान तो नही ऐ बन्दे,

पर तुझको कोशिश हर पल करनी होगी,

हार को अपनी जीत में बदलने की कोशिश करनी होगी,

प्यार के ये रिश्ते यूँ ही टूट जाये सही ना होगा,


चाहे हमारे रिश्ते हमको दर्द ही दे,

कोशिश ये ही करो कि प्यार में बंधे रहे,

गर वो अपनी मर्यादा भूल गए है तो वो उनकी खता,

हमको उनको सही राह दिखाने की कोशिश करनी चाहिए,


जब भी ये रिश्ते वक्त वक्त पर इम्तिहान लेते हैं

दिल हमारा भी टूट कर रह जाता है,

अपने बाबुल को दिया वादा याद आ जाता,

उनकी कही हर बात याद आ जाती है,


कहते थे मुझसे अक्सर की कभी हार ना हारना,

नाम तेरा है कवलजीत तेरे नाम मे ही जीत है,

कोशिश करते रहना कभी हार ना मानना,

हार जो मान लोगी तो ये दुनिया तुमको जीने ना देगी,


रिश्तो को टूटने से पहले ही बचा लेते हैं

मनमुटाव हो भी जाता है उसको भुला देते हैं

अपनो से कैसी नाराजगी भूले बिसरो को माफ कर देते हैं

ये रिश्ते ही सच्चाई है इनमे हमेशा बंधे रहे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational