STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Inspirational

4  

Kawaljeet GILL

Inspirational

कद्र कर लो

कद्र कर लो

1 min
21


माँ बाप की कद्र कर लो,

इनको ना तन्हा छोड़ो,

बीवी की खातिर,

माँ बाप को ना वृद्ध आश्रम भेजो,

बीवी गर है अर्द्धांगिनी

माँ बाप ने जन्म दिया,

अपनी जिंदगी तुम पर वार दी,

अब है उनको जरूरत तुमारी,

उनका साथ दो अपना फर्ज पूरा करो,

कर्ज़ है उनके बहुत तुम पर,

फ़र्ज़ निभा कर वो उतार दो,


कभी ना भूलो इस बात को,

जन्म देने वालो के अधिकार है तुमपर,

उनको गर दोगे दर्द तो चैन से ना जी पाओगे,

जब वक्त का पहिया घूमेगा,

तुमको भी ये सब देखना पड़ेगा,

हिसाब हर बात का होगा यही पर ,

ईश्वर के घर देर है अंधेर नही,

माँ बाप से कभी ना रूठना,

जग सारा रूठ जाए कोई बात नही,

माँ बाप की थोड़ी सी कद्र कर लो,

इनकी सेवा से ही तुम ईश्वर को पालोगे ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational