STORYMIRROR

अजय जयहरि कीर्तिप्रद

Action

5.0  

अजय जयहरि कीर्तिप्रद

Action

बलिदान

बलिदान

1 min
14.1K



बचाकर रख तेरा "खूँ" देश के काम आयेगा

नाम उसका ही होगा इस जहाँ में

जो माँ भारती के लिए अपना रक्त बहायेगा


दुश्मन हो जाये होशियार भूले से भी न करें वार

जो चढ़ गया हत्थे तो जान गँवायेगा

------बचाकर रख तेरा------


गर चला गया लड़ने सीमा पर

तो शहीद कहलायेगा

माँ भारती के चरणों में स्थान पायेगा


खुद व खुद रोशन होगा तेरा सितारा

तेरा गीत जन्मों-जन्मांतरों तक गाया जायेगा

------बचाकर रख तेरा------


बाहुबली सा होगा तेरा वक्ष,कृष्ण सी बुद्धि

और जो अर्जुन बनकर

दुश्मन की आँख पर निशाना लगायेगा


गीत गाते थे अब तक धरती के लोग तेरे

पर मरने के बाद तू स्वर्ग में भी पूजा जायेगा

-------बचाकर रख तेरा-------।।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action