STORYMIRROR

Shweta Chaturvedi

Romance

2  

Shweta Chaturvedi

Romance

बिन छुए भी तेरा छूना

बिन छुए भी तेरा छूना

1 min
254

याद आते हैं वो लम्हे

जब साँझ ढले 

आसमाँ को तकते हुए 

झरोखे के नीचे से तुम जाते थे।


पाते ही मेरी आहट 

कैसे प्यार से तुम मुस्कुराते थे।


और मैं हर पल इस इंतज़ार में

कि कब दीदार हो 

हक़ीक़त में तब्दील 

कोई मेरा ख़्याल हो।


यूँ ही इत्तफ़ाक़ से मिल जाया करते थे

नज़रें झुकाए

क़रीब से गुज़र जाया करते थे।


वो अहसास भी क्या अजब था

बिन छुए भी तेरा छूना ग़ज़ब था।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance