एक बात लिखूं
एक बात लिखूं
थोड़ा सोचूं फिर एक बात लिखूँ
जज्बात लिखूँ या हालात लिखूँ
तेरे इश्क को अपने साथ लिखूँ
या मेरे हाथों में तेरा हाथ लिखूँ
तुझे देखूं फिर तेरी बात लिखूँ
तारीफ़ लिखूँ या फरियाद लिखूँ
तेरे पीछे खुद को आबाद लिखूँ
या तेरे नाम से मुस्कुराता हूँ अंदाज लिखूँ
तेरे आँखों की गुस्ताखियां लिखूँ
या होठों का मुस्कान लिखूँ
बिन गजरे वाला बाल लिखूँ
या चाँद सी चमकता गाल लिखूँ
हिरण जैसी चाल लिखूँ
या कोयल जैसी सुर्ताल लिखूँ
पापा की परछाई लिखूँ
या ममी की जान लिखूँ
हुस्न की मलिका लिखूँ
या खूबसूरती का दुकान लिखूँ
परियों की रानी लिखूँ
या अम्बर का वर्दान लिखूँ
अपनी दिल की धड़कन लिखूँ
या सांसो पर तेरा नाम लिखूँ
तुझे दिन और खुद को रात लिखूँ
बता आज कौन सी बात लिखूँll

