STORYMIRROR

Neerja Sharma

Inspirational

3  

Neerja Sharma

Inspirational

बीते पल

बीते पल

1 min
81

बीते पलों को याद करना 

होता है बड़ा दुखदाई 

खुशी तो मिलती नहीं 

गम और बढ़ जाता भाई।


बीती खुशियों को करूँ याद

तो आज से तुलना हो जाती 

फिर कुछ दुखती रग छिड़ जाती

नींद आँखों से फिर उड़ जाती ।


सच ही कहा है किसी ने 

छाया मत छूना ,दुख होगा दूना

जो बीत गया उसे भूल जा 

यथार्थ का करो पूजन ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational