भूख
भूख
बासी रोटी भी ताजी लगती थी
दूध भात भी खीर लगती थी
खिचड़ी भी पूरा पेट भरती थी
भूख तो बचपन में लगती थी।।
अब तो टाइम देखकर खाना खाते हैं
पेट को बस जीने के लिये भरते हैं
स्वाद के लिये हम भोजन करते हैं
सच कहें तो पेट को कूड़ादान बनाते है।
क्या खाना है, क्या नही खाना है
यह हम डाइटीशीयन से पूछते हैं
अब भूख नहीँ लगती हमको
अब तो पेट भरने के लिये खाते हैं।
निगोड़ी चटोरी जीभ को खुश करते हैं
स्वाद के लिये जबरदस्ती मीठा खाते हैं
रोटी चावल का स्वाद अब फीका लगता है
बंद पैकेट के खाने को रईसी समझते हैं।।
अब भूख हमको अन्न की नही लगती है
भूख तो अब सब को धन की लगती है
घड़ी के घण्टे की सुई देख भूख लगती है
धन की भूख तो सेकेंड की जैसे चलती है।
