STORYMIRROR

Shweta Rani Dwivedi

Inspirational

4  

Shweta Rani Dwivedi

Inspirational

भगवान आते नहीं

भगवान आते नहीं

2 mins
430

कौन कहता है भगवान आते नहीं

 भगवान तो आते हैं हमेशा हम पहचान पाते नहीं


 कौन कहता है भगवान आते नहीं

 मुसीबत में पार लगाते हैं हम जान पाते नहीं


 कौन कहता है भगवान आते नहीं

 हम उनको याद करते हैं कोई नई तरकीब दे जाता कोई


 कौन कहता है भगवान आते नहीं

 उनके बिना आए सफलता से कोई काम बन जाए ऐसा हो सकता नही


 कौन कहता है भगवान आते नहीं

आदमी चाहे अच्छा काम करें या बुरा फल भी वैसा पाए


 कौन कहता है भगवान आते नहीं

 इंसान हो या जानवर के अंदर एक पूरा बच्चा बन जाए

 बिना उनके हो सकता नहीं


 कौन कहता है भगवान आते नहीं

 पृथ्वी पर छाया अंधकार सूरज के प्रकाश से जगमगा जाए उनके बिना हो सकता नहीं


 कौन कहता है भगवान आते नहीं

 नाम लेते ही प्रभु का सामने से कोई आ जाए मदद का हाथ बढ़ााएं उनके बिना हो सकता नहीं


 कौन कहता है भगवान आते नहीं

 हमने किसी की मदद की और वैसे ही मदद हमारी हो जाए


 कौन कहता है भगवान आते नहीं

 आपने किसी को भोजन दिया बुरे समय में कोई आपको आकर भोजन देेेे जाता है उनकेेेेेे बिना यह संभव नहीं


 कौन कहता है भगवान आते नहीं

 आपने किसी बच्चे को स्नेह से कुछ दिया और किसी ने आपके बच्चे को स्नेेेेेेेेेेेेह से फिर वापस कर दिया यह सब उनके बिना होता नहीं


 कौन कहता है भगवान आते नहीं

 भगवान का नाम नहीं होता वह किसी ना किसी इंसान या जानवर के रूप में आकर मदद करे जाते हैं यह उनके बिना हो नहीं सकता


कौन कहता है भगवान आते नहीं

 जब हमारी सत्यता पर कोई संदेह करता है तब कोई आता है और न्याय दिलाता है हमारे बिना गए ही यह काम हो जाता है


 कौन कहता है भगवान आते नहीं

 वह हर रूप में रहते हैं बस वो अपना नाम बताते नहींं


 कौन कहता है भगवान आते नहीं

 आपके ही किये दंड सुख में आप को कष्ट पहुंचाते हैं

 और दुख में ही अच्छे कार्य आप को मदद पहुंचाते हैं

 बस आप समझ नहीं पाते हैं


 कौन कहता है भगवान आते नहीं

 मीरा की तरह पुरे हृदय के प्रेम से आप बुलाते नहीं


 कौन कहता है भगवान आते नहीं

 प्रेम और श्रद्धा का बीज हम बो पाते नहीं


 कौन कहता है भगवान आते नहीं

 मन में धैर्य और संयम हम रख पाते नहीं


 कौन कहता है भगवान आते नहीं

 जल्द ही सब मिल जाए धीरज और धर्म हम कर पाते नहीं।


 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational