STORYMIRROR

Shweta Rani Dwivedi

Inspirational Others

4  

Shweta Rani Dwivedi

Inspirational Others

देवों के देव महादेव

देवों के देव महादेव

2 mins
565

"शिव की नगरी कैलाश में अद्भुत एक संयोग ,

 गणेश जी का वाहन चूहा,

शंकर जी केे नाग हैं 

पार्वती माता का शेर,

 कार्तिक जी का वाहन रहते साथ - साथ हैं। "


 शिव की नगरी उज्जैन में अद्भुत एक संयोग हैं ,

 सभी धर्मों के लोग यहां मिल जुल कर रहते मानवता की यह नगरी मिसाल है क्योंकि यहाँ दाता देवोंं के देव महाकाल हैं।


 शिव की नगरी उज्जैन में अद्भुत एक संयोग है,

 भूखा कोई ना सोता क्योंकि यहां सबके दाता देवोंं के देव महाकाल हैं|


शिव की नगरी उज्जैन में अद्भुत एक संयोग हैं,

चिंता मुक्त करते सभी की ऐसे दाता  देवोंं के देव महाकाल हैं।


शिव की नगरी उज्जैन में अद्भुत एक संयोग है,

 राजा हो या रंक हो मरने के पश्चात राख बन जाते हैं

 उस भस्म को ही महाकाल को चढ़ाते हैं

 सबकी इच्छा पूरी करते जाते ऐसे देवोंं के देव महाकाल हैं।


शिव की नगरी उज्जैन में अद्भुत एक संयोग है,

 विश्व के बड़े से बड़े राजा यहां सर झुका के जाते,

अपना मन वांछित फल पाते, ऐसे दाता देवोंं के देव महाकाल हैं।


 शिव की नगरी उज्जैन में अद्भुत एक संयोग है,

कोई ना खाली हाथ आता, जो जाता अपनी इच्छा पूरी करके पाता,

ऐसे देवोंं के देव महाकाल हैं।


शिव की नगरी उज्जैन में अद्भुत एक संयोग हैं,

बड़े से बड़ा राजा यहां सारी रात रुक ना पाते ,

बड़े से बड़ा शासन ढोल जाता जो राजा यहां सारी रात रुक जाता,

राजा हो या रंक हो सबका एक जैसा सम्मान है,

ऐसे प्रजा पालक देवोंं के देव महाकाल हैं।


शिव की नगरी उज्जैन में अद्भुत एक संयोग है,

एक बार जिसे दर्शन हो जाता, मंत्र मुग्ध हो जाता,

ऐसे देवोंं के देव महाकाल हैं।


शिव की नगरी उज्जैन में अद्भुत एक संयोग है,

घर लौटने की इच्छा ना कर पाता, बार-बार दाता महाकाल के दर्शन को जाता,

ऐसे देवोंं के देव महाकाल हैं।  


शिव की नगरी उज्जैन में अद्भुत एक संयोग है,

 हर किसी के दिल पर राज करते, ऐसे देवोंं के देव महाकाल हैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational