STORYMIRROR

Mamta Singh Devaa

Inspirational

4  

Mamta Singh Devaa

Inspirational

भारतीय सेना को सलाम

भारतीय सेना को सलाम

1 min
322


ग़ुरूर हो तुम….

हमारी नींदों के बेखौफ होने का,

हमारे मान को सम्मान के साथ बढ़ाने का,

हमारे सरों को शान से उठाने का,

हमारी खुशियों को चार चाँद लगाने का,

हमारी हर पल की हँसी को हँसाने का,

हमारी हर धड़कन को धड़काने का,

देश पर उठी हर नज़र को झुकाने का,

दुश्मनों के धड़ों को बे – सर करने का,

उनकी हर ईट का जवाब पत्थर से देने का,

गैरों का दिल धड़कता होगा

अपनी धड़कनों पर,

पर हमारे दिलों में

धड़कते हो तुम

मीठी सी धुन बन कर !!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational