STORYMIRROR

Pandit Dhirendra Tripathi

Inspirational

3  

Pandit Dhirendra Tripathi

Inspirational

भारत - धीरेन्द्र त्रिपाठी

भारत - धीरेन्द्र त्रिपाठी

1 min
241

आर्यभट्ट की शून्य है भारत

तपोभूमि पुण्य है भारत


कौटिल्य का अर्थशास्त्र है भारत

मनु का समाजशास्त्र है भारत


भारत विश्व की पुरातन सभ्यता

विश्व को भारत ने दिया शल्य चिकित्सा


परमाणु को सर्वप्रथम पकड़ा कणाद ने

वायुयान को दिया भारत के भारद्वाज ने


भारत त्रिकोणमिति, ज्यामिति ,बोधायन है

भारत भास्कराचार्य का रसायन है


अगस्त्य का विद्युत प्रयोग है भारत

विश्व योगी " पतंजलि "का योग है भारत


भारत ने बताया सबको प्रबन्ध की नीति

भारत ने ही कहा स्त्री न केवल प्रसूति


वसुधैव कुटुम्बकम् का मंत्र है भारत

सर्वे सन्तु निरामया का तंत्र है भारत


भारत ने कभी भी कोई देश न जीता

पर सब घुटने टेकते है जब बचती है गीता


हमने बताया ग्रह, सूर्य और चन्द्र की दूरी

हमने बताया ईश्वरीयतत्व यह सृष्टि है पूरी


हमने बांधा सागर बताया अभियांत्रिकी का मूल

हमने बताया विश्व को विस्तारवादिता सबसे बड़ी भूल


भारत ने, भारत के राम ने जीता हुआ हर भूभाग लौटाया

विश्व विजेताओं को भारत ने झुकाया


करुणा, दया, मैत्री का पहचान भारत

पूरे विश्व में इसीलिए महान है भारत



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational