STORYMIRROR

Rashminder Dilawari

Inspirational

4  

Rashminder Dilawari

Inspirational

भाई

भाई

1 min
220

लबों पे मुस्कान लिए जिसने 

कंधों पे जिम्मेदारी उठाई है

भाई बहन के संग

खड़ा उनका बड़ा भाई है


घर का चिराग है सबसे बड़ा बेटा

 सीने में जिसने हर दुख समेटा 

घर की खुशियाँ जिसमें समायी है

भाई बहन के संग खड़ा उनका बड़ा भाई है


बड़ा भाई है पिता का रूप

झेले जिसने सब छाया और धूप

छोटों के लिए जिसने खुद डांट खाई है

भाई बहन के संग खड़ा उनका बड़ा भाई है


भाई का प्यार समुंदर से गहरा

घर का रक्षक देता है पहरा

होने से उसके कभी ना मुसिबत आई है..

भाई बहन के संग खड़ा उनका बड़ा भाई है


बड़ा भाई है घर की शान

मां का दुलारा बाप का मान

बस्ती जिसमे खुदा की खुदाई है

भाई बहन के संग खड़ा उनका बड़ा भाई है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational