STORYMIRROR

Reena Singh

Inspirational Children

3  

Reena Singh

Inspirational Children

बेसिक की शिक्षिका

बेसिक की शिक्षिका

1 min
236

कच्चे मन में पढ़ने की आस जगाकर,

उम्मीदों के पंख लगाती हूँ।

हाँ, हूँ मैं बेसिक की शिक्षिका, 

ये बात गर्व से कह पाती हूँ।।


कोमल मन में भविष्य के सपने सजाकर,

मजबूत उनका आधार बनाती हूँ।

खेलकर, खिलकर बच्चों के साथ,

अपना भी बचपन फिर से जी जाती हूँ।।


बच्चों को शिक्षा का महत्व बताकर,

सही और गलत का ज्ञान कराती हूँ। 

जलाकर ज्ञान का दीपक बच्चों के मन में,

उनका भविष्य उज्ज्वल बनाती हूँ।।


होता है कोरा कागज बच्चों का मन,

ज्ञान के अक्षर उस पर बनाती हूँ।

हाँ, हूँ मैं बेसिक की शिक्षिका,

ये बात गर्व से कह पाती हूँ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational