STORYMIRROR

Reena Singh

Inspirational Children

3  

Reena Singh

Inspirational Children

हिंदी....मेरी सखी - सहेली

हिंदी....मेरी सखी - सहेली

1 min
563

हिंदी तेरा मेरा सिलसिला है पुराना

जब से सांसे शुरू हुई अपना है याराना

आंखें खोली जब मैंने जग में,

तो मेरी हर किलकारियों में तुम थी।


मां की हर लोरियों में तुम थी,

पहला शब्द मां ही बोला था मैंने।

तब उस मां में ही तुम ही थी, 

तुम ही थीं मेरी हर किताबों में।


मेरे हर एहसासों में तुम थी,

मेरे हँसने और रोने में ,

खाने और सोने में,

मेरी हर जिंदगी के लम्हों में भी तुम ही तो थी।


मेरे सफर में जो साथ चली,

सखी बनकर हमेशा मेरे साथ रही।

तुम्हारे बिना सोच नहीं सकती खुद को,

सोच भी तो लूँ ये जहां लगता है वीराना। 


हिंदी तेरा मेरा सिलसिला तो हैं पुराना,

जब से सांस शुरू हुई अपना है याराना


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational