STORYMIRROR

Reena Singh

Inspirational

4  

Reena Singh

Inspirational

मेरे मन में हिंदी

मेरे मन में हिंदी

1 min
555

हिंदी तेरा मेरा सिलसिला है पुराना

जब से सांसे शुरू हुई अपना है याराना

आंखें खोली जब मैने जग में,

तो मेरी हर किलकारियों में तुम थी।


मां की हर लोरियो में तुम थी,

पहला शब्द मां ही बोला था मैंने।

तब उस मां में ही तुम ही थी, 

तुम ही थीं मेरी हर किताबो में।


मेरे हर एहसासों में तुम थी,

मेरे हसने और रोने में ,

खाने और सोने में,

मेरी हर जिंदगी के लम्हों में भी तुम ही तो थी।


मेरे सफर में जो साथ चली,

सखी बनकर हमेशा मेरे साथ रही।

तुम्हारे बिना सोच नहीं सकती खुद को,

सोच भी तो लू ये जहां लगता है वीराना। 


हिंदी तेरा मेरा सिलसिला तो हैं पुराना,

जब से सांस शुरू हुई अपना है याराना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational