STORYMIRROR

मनीष जौनपुरी

Tragedy

3  

मनीष जौनपुरी

Tragedy

बेरोजगारी.....

बेरोजगारी.....

1 min
518


नौकरी का हाल...


फंसा देंगे हर भर्ती केस में,

कभी फॉर्म तो भरो, उत्तर प्रदेश में।।

पढ़ते पढ़ते सब बाल झड़ जाएंगे,

डेट एस्पायर हो जाएंगे एज में।।

फंसा देंगे हर भर्ती केस में,

कभी फॉर्म तो भरो उत्तर प्रदेश में............


घर की खुशियों की न होगी जमानत,

आग लगी रहेगी इस भूखे पेट में ।

इतनी महगाई में इलाहाबाद पढ़ा कर,

मां बाप हो जाएंगे घर से खेत में।।

फंसा देंगे हर भर्ती केस में,

कभी फॉर्म तो भरो उत्तर प्रदेश में..............


बहन की शादी न समय से होगी,

बीबी भी लिपटी रहेंगी सेज में।

भाई भी रोज न्यूज़ पेपर पढ़ेंगा,

हो जाए भैया की भर्ती इस रेस में।।

फंसा देंगे हर भर्ती केस में,

कभी फॉर्म तो भरो उत्तर प्रदेश में...........


मनीष जौनपुरी

शाहगंज ,जौनपुर(उ.प्र.)

8077033502



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy