STORYMIRROR

मनीष जौनपुरी

Inspirational

4  

मनीष जौनपुरी

Inspirational

स्त्री

स्त्री

1 min
34

               

तुम क्या हो ?

तुम हो जीवन का आधार,

तुम नहीं पृथ्वी का भार।।

तुम तो समाज का दर्पण हो,

तुम तो प्रेम भाव समर्पण हो ,

तुम नीरस नहीं, उज्ज्वल हो ।

तेरे ही आने से तो होता है,

मेरे जीवन का उद्दगार।

तुम बेटी हो, तुम पत्नी हो,

तुम माता हो ,तुम दादी हो,

तुम ही तो हो सब रिश्तेदार।।

तुम दुःख को दुःख न समझती हो,

तुम तो संघर्ष हमेशा करती हो,

फिर तुम क्यू होती लाचार,

तुम्हीं तो हो सृष्टि का पालनहार।।

तेरे में वे हर रूप दिखे हैं,

जिसका जिसमें है संसार।

तुम मानवता की देवी हो,

तुझमें ही है अपना प्यार।।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational