STORYMIRROR

बेनाम

बेनाम

1 min
331



शर्मा जी उठते ही कहते

बहु चाहिए चाय।


और पति नित हैं करवाते ,

नाश्ते के उपाय।


पिंटू कहता ओ मम्मी ओ,

मुझे दिला दो टॉफी।


और चाहिए सासु माँ को,

रोज़ गरम कप कॉफी।


कपड़ा वाला कहता मैडम

कपड़े धुले ये क्लीन।


और पड़ोसी जलते कहते,

बहु बड़ी शौकीन।


वो बहु है, माँ है, पत्नी,

बनी यही पहचान।


जीवन की आपा धापी ने

छीना उसका नाम?





Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational