STORYMIRROR

Dhan Pati Singh Kushwaha

Inspirational

4  

Dhan Pati Singh Kushwaha

Inspirational

बदलें खुद को

बदलें खुद को

1 min
472

खुद को बदल दिया तो

बदल ही जाएगा संसार।

बदल न पाए जो खुद को,

तो मुश्किलें आएंगी बेशुमार।


सबसे मुश्किल काम है जग में,

ठीक से समझ पाना किसी को।

बिन समझे होगा कितना मुश्किल

फिर समझाना ही तो उसी को।

किसी को बिन समझे समझाना ,

लाता संग में मुश्किलें कई हजार।

खुद को बदल दिया तो

बदल ही जाएगा संसार।

बदल न पाए जो खुद को,

तो मुश्किलें आएंगी बेशुमार।


एक से एक समझदार इस जग में,

अक्सर न कोई किसी की सुनता है।

अपना ज्ञान जताने के हित हर कोई,

उत्तम से कुछ श्रोताओं को चुनता है।

अच्छे श्रोताओं का अकाल है जग में,

और यहां पर तो हैं वक्ता कई हजार।

खुद को बदल दिया तो

बदल ही जाएगा संसार।

बदल न पाए जो खुद को,

तो मुश्किलें आएंगी बेशुमार।


अनिश्चितता बनी सदा है रहती,

कि श्रोता ठीक से भी सुन पाएंगे।

पूर्वाग्रह से जो हैं पूर्ण प्रभावित,

खुद को वे कभी बदल न पाएंगे।

आचरण से दें सीख बदलने की,

सतत् करें हम अपने में सुधार।

खुद को बदल दिया तो

बदल ही जाएगा संसार।

बदल न पाए जो खुद को,

तो मुश्किलें आएंगी बेशुमार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational