STORYMIRROR

Siddhi Diwakar Bajpai

Abstract Action Inspirational

4  

Siddhi Diwakar Bajpai

Abstract Action Inspirational

बदलाव

बदलाव

1 min
296

ज़ुबाँ पे जिनके थी कड़वाहट

आज शालीन हो गए,

सपने रंगीन हो गए

कि दिल ज़हीन हो गए।


 गवारा मिलना नहीं था हमसे

आज हसीन हो गए,

सपने रंगीन हो गए

कि दिल ज़हीन हो गए।


आँसू दिखते नहीं थे जिनको

आज नमकीन हो गए,

सपने रंगीन हो गए

कि दिल ज़हीन हो गए।


हालात बिगड़े थे जो अभी तक

आज बेहतरीन हो गए,

सपने रंगीन हो गए

कि दिल ज़हीन हो गए।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract