STORYMIRROR

Vishal Srivastava

Romance Fantasy

4  

Vishal Srivastava

Romance Fantasy

"बड़ा अच्छा लगता हैं"

"बड़ा अच्छा लगता हैं"

1 min
227

बड़ा अच्छा लगता हैं

तेरा मुस्कुरा कर के 

ठहर जाना,

ओर तेरे आने पर

बारिशों का शहर में आना।


बड़ा अच्छा लगता हैं।।

हसरते- ऐ- बूंदो का

तेरे बदन से टपकना,

और लहर के भाँति

तेरे पलको का झपकना।


बड़ा अच्छा लगता हैं।।

अपने इत्र की सुगंध

 मेरी गली में महकाना,

और मुझे स्पर्श करके

तेरा यूँ बहकाना।

बड़ा अच्छा लगता हैं।।


तेरे आने पर

मेरे दिल का धड़क जाना,

ओर तुझे चिढ़ाने पर

तेरा यूँ भड़क जाना।

बड़ा अच्छा लगता हैं।।


और अंत मे

तेरा मुझे करना विदा,

हर शाम को कहना

तेरा मुझे अलविदा।

शायद अच्छा लगता हैं।।

बड़ा अच्छा लगता हैं।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance