बचपन वाला बसंत
बचपन वाला बसंत
रंग बिरंगी
पतंग उड़ाना
वह मीठे चावल
पीले करके बनाना
आसमान में ऊंची
रंग बिरंगे पतंग देखना
पतंग कटने पर
शोर मचाना
नानी के घर जाना
वहां सरसों के खेत में घूमना
बहुत याद आता है
पापा वह पुराना बसंत
बहुत याद आता है
ना तो वह बचपन वापस आएगा
गुजरा बसंत वापस आएगा
पापा को बचपन वाला
बसंत बहुत याद आता है।
