STORYMIRROR

Devendraa Kumar mishra

Inspirational

4  

Devendraa Kumar mishra

Inspirational

बातें हिन्दुस्तानी

बातें हिन्दुस्तानी

1 min
376

वो भीनी-भीनी खुशबू 

सौंधी सौंधी महक 

वो मक्के की रोटी, सरसों का साग 

आम का अचार, वो अदरक की चाय 

खट्टी मीठी इमली, गंगा का पानी 

व्रज की राधा रानी 

मेरे वतन की क्या क्या कहूँ निशानी 

वो दादी के किस्से, वो नानी की गोदी 

माता का आंचल, वो भाषा, वो बोली 

पिचकारी भरी होली, दीपाली के पटाखे 

मंदिर की घंटियां, वो ईद मुबारक 

वो सांवली सलोनी, वो गेहूं की बाली 

धान की खेती, बुलंद हिमालय 

विशाल सागर, पावन नदियां वो हरियाली 

वो धरती रेतीली, वो राम कृष्ण की कथायें 

नानक की वाणी, वो मीरा और मीर 

रहीम और कबीर 

वो दक्षिण के मंदिर वो बंगाल की काली 

वो सतरंगी मध्य, उत्तर की संस्कृति, पश्चिम के जलवे 

वो हलवा, पूरी, जलेबी, समोसे 

कहां तक सुनाऊँ भारत की कहानी 

वो मुंबई की रातें, भोपाल की बातें 

लखनऊ की तहजीब , गंगा जमुना की संस्कृति 

वो विश्व कवि टैगोर, विश्व गुरु विवेकानंद 

कैलाश, कश्मीर, पंजाब की मस्ती 

प्रेमचंद की कहानियां, वो दिलीप वो राज कपूर 

वो अमिताभ की फ़िल्में, वेदव्यास, वाल्मीकि 

वो तुलसी की मानस, कृष्ण की गीता 

वो जबलपुर की नर्मदा, वो भेड़ाघाट का सौंदर्य, इंदौर के नमकीन 

भगतसिंह, गांधी वो सरदार, वो सुभाष 

महावीर, बुद्ध, पृथ्वीराज वो राणा प्रताप 

क्या क्या सुनाऊँ, बहुत कहके रह जाती हैं 

वो बातें हिन्दुस्तानी. 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational