STORYMIRROR

Husan Ara

Inspirational

3  

Husan Ara

Inspirational

बापू के संदेश

बापू के संदेश

1 min
316

धर्म, विचार, व्यापार के स्वार्थ में,

लिप्त हुआ है देश

याद दिलाने होंगे, मानव को

बापू के संदेश।


मानवता ही धर्म है

बापू ने सिखलाया

संकीर्ण सोच से उबरने का रस्ता

बापू ने दिखलाया।


बापू की शिक्षाएं अब भी

बाकी सब मे शेष

याद दिलाने होंगे मानव को

बापू के संदेश।


मानवता कल्याण के लिये ज़रूरी

बापू के दर्शन और विचार

बदलाव लाना है तो फैलाओ

बापू के संस्कार।


उठो, चलो जोड़े मिलकर

संस्कृति, अहिंसा के अवशेष

याद दिलाने होंगे मानव को

बापू के संदेश।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational