STORYMIRROR

Gurminder Chawla

Inspirational Children

2  

Gurminder Chawla

Inspirational Children

बादल ( कविता )

बादल ( कविता )

1 min
886

 बादलों में पानी कहाँ से आता है

नन्हे बालक को यह सवाल सताता है।

उमड़ उमड़ कर क्यों हो जाते पागल बादल

आसमां क्यों चमककर शोर मचाता है।

काली बदली कहाँ से आती

फिर आसमान पर क्यों छा जाती

क्यों चमकती बिजली है

कैसे धरती पर गिरती है

बूँदा - बूँदी क्यों शुरू हो जाती

ऐसे में बालक का दिल मचलकर

नहाने को इसमें आ जाता है।

फिर भी आज का बालक इसमें नहाने को शर्माता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational