STORYMIRROR

डॉ. रंजना वर्मा

Inspirational

4  

डॉ. रंजना वर्मा

Inspirational

अवतरण

अवतरण

1 min
315


शून्य के गर्भ से

फूट पड़ा प्रकाश स्रोत

अजस्र धारा

प्रकाश कणों की

बह चली 

मृत्युलोक की ओर

और वे उज्ज्वल 

जाज्वल्यमान किरणें

भुला बैठीं अपने पतन को

चारो ओर से घेरती

प्रभूत अंधकार राशि

फैलाने लगी अपना मोहजाल

और बह चला जीवन

उन स्वार्थ, मोह, 

लोभ की लहरों में

मोहित होकर

छद्म सुख की माया पर

नाचने लगीं किरणें

प्रसन्न हो

आत्म मुग्ध हो

भूल गयीं अपना लक्ष्य

प्राप्तव्य

चिर सुख

आत्मानन्द

सब कुछ ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational