STORYMIRROR

सुरभि शर्मा

Inspirational

4  

सुरभि शर्मा

Inspirational

अस्तित्व

अस्तित्व

1 min
256

बीज रोपते माटी में

कोपलें फूटती माटी में

सींचती माटी इसे

पल्लवित होते माटी में


"फल मीठे होते पेड़ के 

फूल सुन्दर होते पौधे के

और जो बीज पुष्पित फलित ना हो पाए 

फल कुछ कड़वे रह जाए 

फूल की रंगत निखर ना पाए!


तो माटी सही नहीं होगी 

माटी में ही कुछ कमी होगी!


तुम्हारा अस्तित्व भी कुछ ऐसा ही है न! 

माटी सा, 

बोलो न माँ! 




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational