STORYMIRROR

Writer Roja Panda

Drama

5.0  

Writer Roja Panda

Drama

अरमान

अरमान

1 min
3.0K



ए खुदा, बस ये बता दे,

कब रुकेगी ये साँसें, बस ये बता दे,


जग तो लगता है सूना-सूना,

तेरे सिवाय ना कोई प्यारा ना कोई अपना,


बस, यही एक हसरत पूरी कर दे,

मेरी ये साँसें तुमसे जुड़ा दे


आखिरी साँस रुकेगी कब ?

रहम करके यह बता दे


ना तमन्ना जिंदगी की

ए खुदा, तू साँस रुका दे


मेरा हर दिन, मेरी हर रात,

बस, तुम्हारा नाम जुड़ा दे


आखिरी साँस रुकेगी

कब, रहम करके यह बता दे


सच्चाई की राह दिखा दे,

मुश्किलों से दूर भगा दे,


कर दे सबको तू नया सा,

बस पुरानी याद भुला दे,


ना तमन्ना जिंदगी का,

बस खुदा, तू साँस रुका दे,


अंधेरों का पर्दा तोड़ के,

रोशनी से आहें भर दे,


हर तमन्ना पूरी होने का,

यही एक मार्ग दिखा दे,


ना तमन्ना जिंदगी की,

ए खुदा, तू साँस रुका दे,


ए खुदा, बस यह बता दे,

कब रुकेगी ये साँसें बस ये बता दे।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Writer Roja Panda

Similar hindi poem from Drama