STORYMIRROR

Akanksha Gupta (Vedantika)

Abstract

3  

Akanksha Gupta (Vedantika)

Abstract

अपनों का रखना ध्यान

अपनों का रखना ध्यान

1 min
753

 मेरे जीवन का पहला काम,

अपनों का रखना ध्यान।


भूल जाते तो याद दिलाऊँ,

सेहत उनकी भूल न पाऊँ,

नही अधूरा कोई काम,

अपनो का रखना ध्यान।


जब अतिथि घर को आये,

भूख प्यास सब भूल जाये,

मेरा मन रहे अशांत,

अपनो का रखना ध्यान।


बीमारी से जब लड़े जिंदगी,

दवाई से बढ़ी बन्दगी,

दर्द के मिल रहे पैगाम,

अपना भी मैं रखूँ ध्यान।


मेरे जीवन का पहला काम,

अपनों का रखना ध्यान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract