STORYMIRROR

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Action Inspirational

4  

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Action Inspirational

अंग्रेजों भारत छोड़ो

अंग्रेजों भारत छोड़ो

1 min
297

सत्य अहिंसा आंदोलन गांधी क्रांति सिद्धान्त।।

गोरों को थका दिया, हरा दिया भारत की आत्मा कि आवाज महात्मा 

अगस्त आठ उन्नीस सौ बयालीस गोरों के आश्वासन से उठ गया विश्वास ।।

सत्य अहिंसा के गांधी का आवाहन शंख नाद गोरों भारत छोड़ो समाप्त हुआ आप तुम्हारा राज्य।।

मां भारती के वीरों कि हुंकार जय जय माँ भारती तेरी जय जय कार।।

घर घर से स्वतंत्रता की जल उठी मशाल संशय भय नहीं उद्देश्य स्वतंत्रता अधिकार।।

त्याग और बलिदानों से धरा हुई थी लाल माँ भारती के कण कण से बलिदानों के स्वर प्रेरणा के गान।।

महात्मा गांधी कि गर्जना कि गूंज से गूंजा अवनि आकाश।।

गोरों भारत छोड़ो के महा यज्ञ कि सक्रियता अनुष्ठान का अगस्त 9 करो या मरो नारे मंत्र का शस्त्र शास्त्र।।

कांप उठो गोरों कि शक्ति होकर बेबस लाचार भयाक्रांत सूर्यास्त विहीन साम्राज्य।।

भारत कि स्वतंत्रता संग्राम में जाने कितने ही आग अंगार।।

जलियांवाला बाग, चौरी चौरा, काकोरी युवा ओज तेज साहस शक्ति बलिदानों के महत्वपूर्ण पड़ाव ।।

स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों भारत छोड़ो अगस्त क्रांति निर्णायक नीति नेतृत्व संगठित भारत शक्ति का आक्रमण प्रहार ।।

समझ गए गोरे जाग उठा है भारतवासी जीने मरने को तैयार।।

जय भवानी हर हर महादेव जय मां भारती स्वतंत्रता जन्म सिद्ध अधिकार अब नहीं प्रतिकार ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action