STORYMIRROR

PRAVESH KUMAR SINHA

Abstract Inspirational

4.0  

PRAVESH KUMAR SINHA

Abstract Inspirational

अंबेडकर थे इस जग में महान

अंबेडकर थे इस जग में महान

1 min
388

चौदह अप्रैल को आया था

धरती पर एक महान लाल

माता थे श्रीमति भिमाबाई

पिता थे रामजी सकपाल

वंचितों को जो एकजुट होने का किया आव्हान।

सच में बी आर अंबेडकर थे इस जग में महान।


माहू छावनी जन्म स्थल 

और अम्बाबाड़े था ग्राम

शोषितों के हक को लेकर

किया था अनेकों संग्राम

वंचितों के अधिकार के लिए सहे दुःख असहान।

सच में बी आर अंबेडकर थे इस जग में महान।


असमानता को किया दूर

भेदभाव किया चकनाचूर

जो बढ़ाया भारत का शान

बनाया देश का संविधान

लोगों ने इसे अछूत कहा, सहा दुःखों का पहान।

सच में बी आर अंबेडकर थे इस जग में महान।


कराया कर्तव्यों का ज्ञान 

जो बनाया नया हिंदुस्तान

किया वंचितों का कल्याण

जिसे मिला सर्वोच्च स्थान

देश के लोगों ने हंसकर, माना जिसका कहान।

सच में बी आर अंबेडकर थे इस जग में महान।


भारत के संविधान निर्माता

शोषितों के भाग्य विधाता

हर चुनौती किया स्वीकार

बनायि जनता की सरकार

आज भी याद करता है जिसको ये पूरा जहान।

सच में बी आर अंबेडकर थे इस जग में महान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract