अलौकिक
अलौकिक
निरीह पाते रास्ता, गिरि लांघे विकलांग।
ईश्वर का वरदान तो, गूंगा देवे बांग।।
बेटी घर की रौनकें, बेटी घर की शान।
मिलीं अगर जो बेटियां, ईश्वर का वरदान।।
हर मुश्किल आसान हो, नहीं बिगड़ते काम।
ईश्वर के वरदान से, खुलती राह तमाम।।
बृहद अलौकिक शक्तियां, कायम है इंसान।
अगन अनल भू जल गगन, ईश्वर का वरदान।।