STORYMIRROR

Ekta shwet

Inspirational

4  

Ekta shwet

Inspirational

मोह मोह के धागे

मोह मोह के धागे

1 min
411

ये मोह मोह के धागे 

हर रिश्ते में महसूस किए जाते ।

एक मोह का धागा ममता का 

एक मोह का धागा पिता के पितृत्व का ।

इस मोह के धागे ने कितने वचन पूर्ण किये।

ये प्रतीक है भाई बहन के रक्षा सूत्र का 

तो कभी कड़ी बन जाता एक सुहागन के मंगलसूत्र का ।

यह मोह का धागा कभी मित्रता निभाता 

तो कभी वीरों के कलाई में बांधा जाता ।

यह मोह मोह के धागे सुलझे रहे इनमें गांठ कभी ना आए

हर उलझन सुलझ जाए यह मोह कभी कम ना हो पाए।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational