STORYMIRROR

Neha anahita Srivastava

Abstract Classics Others

4  

Neha anahita Srivastava

Abstract Classics Others

अक्टूबर के मौसम जैसा सुनहरा नाम है लड़कियाँ

अक्टूबर के मौसम जैसा सुनहरा नाम है लड़कियाँ

1 min
0

"गुलाबी ठंड की अलसाई सी भोर में, पूजा के लिए आँचल में हरसिंगार सहेजती अक्टूबर की सुहानी शाम सी लड़कियाँ,
 प्याली चाय की हाथों में ले मुस्कुराती ,बतियाती धूप सेंकती अक्टूबर में खलिहानों में चमकते सुनहरे धान सी लड़कियाँ,
बागों में गिरते ज़र्द पीले पत्तों को हाथों से सहलाती मानो पढ़ती अक्टूबर में सर्दियों का पैग़ाम लड़कियाँ,
कभी हल्की सी ठंड कभी मीठी सी धूप, अक्टूबर के मौसम जैसा सुनहरा नाम है लड़कियाँ। "

 -नेहा "अनाहिता" श्रीवास्तव


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract