ऐसा आचरण करो
ऐसा आचरण करो
मानवता के लिए सत्य, संयम का वर्ण करो
हर युग तुमको याद करे ऐसा आचरण करो
शील, शक्ति, सौंदर्य प्रखर हो श्रद्धा युक्त मन में
सहज चेतना जाग उठे, जन मानस जीवन में
कुंठा ग्रस्त विचार लोभ लिप्सा का दमन करो
हर युग तुमको याद करें ऐसा आचरण करो
दया धर्म के पंथ रच दो नूतन अमर कथा
नहीं प्रताड़ित कर पाएगी कोई लोक व्यथा
कालिख नहीं लगे तन पर ऐसा आवरण धरो
हर युग तुमको याद करें ऐसा आचरण करो
सहनशीलता की घर घर में पड़े, प्रबल छाया
छलक उठे अनुराग दिल में सुखी बने काया
इस धरती पर सम्भाल 2 अपने चरण धरो
हर युग तुमको याद करें ऐसा आचरण करो
झरती रहे सदा अधरों से अमृत सी वाणी
कंधे से कंधे मिल जाए पुलकित हो प्राणी
मुनि की आचार संहिता का अनुसरण करो
हर युग तुमको याद करें ऐसा आचरण करो
अतिथि मिलन के पुण्य पल में करिए अभिनंदन
पावन हो संस्कार नित्य प्रति करिए गुरु पूजन
मुस्कानों से हाथ जोड़ कर सबको नमन करो
हर युग तुमको याद करें ऐसा आचरण करो ।
