STORYMIRROR

Jalpa lalani 'Zoya'

Inspirational

3  

Jalpa lalani 'Zoya'

Inspirational

अधूरापन

अधूरापन

1 min
366

कभी कोई सवाल ताउम्र सवाल बनकर ही रह जाता है

कभी इतना वक़्त होने के बावजूद वक़्त कम पड़ता है,

कभी कई सारी बातें होते हुए भी कुछ अधूरी रह जाती हैं

कभी सारी ख़्वाहिशें मुकम्मल होते भी सुकूँ नहीं मिलता है

कभी कितनी मुलाक़ातें होती है फिर भी आस रह जाती है

कभी पूरे तृप्त होते हैं पर कुछ तो प्यास बाकी रह जाती है

कभी कई सारी दौलत होते हुए भी ख़ुशी की कमी लगती है

कभी प्रकृति के सौंदर्य में डूब जाओ और स्वयं को भूल जाओ

जब होगी भीतर ईश्वर की अनुभूति, तभी पूरा होगा ये अधूरापन।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational