STORYMIRROR

Dhan Pati Singh Kushwaha

Abstract

4  

Dhan Pati Singh Kushwaha

Abstract

अभ्यास और प्रयास

अभ्यास और प्रयास

1 min
22.3K

जीवन में हर क्षण हम सब रखें यह जिंदा एहसास,

हर समस्या समय पर हल होगी करते रहिए प्रयास।

विशिष्ट हैं जो समस्याएं तो आप भी तो हैं बड़े खास,

नियोजन और धीरज धार सतत् करते रहिए प्रयास।


आनंद संग करिए हर काम इसे कभी न समझिए बोझ,

हर बोझ उठा पाएंगे - जो बनाएं रखें हौसला हर रोज।

प्रकृति श्रेष्ठ शिक्षक है जो हमें नित पथ नए सुझाएगी,

नीर -क्षीर विवेक निर्णय शक्ति अनुभव-ग्रंथों से आएगी।


सबके कल्याण हित मिल जुल -अनवरत करते रहिए काम,

आपका कुटुम्ब है वसुधा - बांटते रहिए खुशियां अविराम।

पथ बनाया चीर सिंधु-व्योम - अंतरिक्ष तक में जारी है काम,

कल्याणकारी फल सदा शुभ कर्मों का प्रसन्नता है इनाम।


ज्यों होती है हर एक दिन की सुंदर सी विश्रामदायक शाम,

ज्यों बीतती तमपूर्ण रजनी- आदित्य लाता है शुभ पैगाम।

जटिल से जटिलतर भेदेंगे लक्ष्य सब मन में दृढ़ है विश्वास,

उत्तोलन हर भार का होगा - सतत् करें अभ्यास और प्रयास।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract