STORYMIRROR

JAYANTA TOPADAR

Inspirational

4  

JAYANTA TOPADAR

Inspirational

आज़ादी यूँ ही नहीं मिली...!!!

आज़ादी यूँ ही नहीं मिली...!!!

1 min
245

यूँ व्यर्थ कोरे कागज़ पर

क्षणभंगुर भावुकता में

केवल दैहिक प्रेम की पूजा नहीं,

देशप्रेम को भी

तवज्जो देना, ऐ जवाँ दिलवाले!


तुम्हारी अंतरात्मा में

भारत माँ की आवाज़

अगर गूंजती न हो, तो

ये जवानी भी तुम्हारी

किस काम की...!!!


ज़रा उन शहीदों की शहादत को भी

सलाम किया करो, तो शायद ये ज़िन्दगी

तुम्हारी एक सही मक़सद से कट जाएगी,

वरना, ऐ जवाँ दिलवाले !

तुम तो यूँ ही बेबसी में बेबुनियाद

अपना दिल कहीं और लगा बैठोगे...।


इस क़दर बेलगाम सोच पे क़ाबू पाओ

कि तुम चलते-चलते ठोकरें न खाना पड़े...!

नहीं तो ये देश

दुश्मनों के हत्थे चढ़ जाएगी...

जो हम सबके लिए

अच्छा नहीं होगा ।


ऐ जवाँ दिलवाले ! ज़रा संभलकर चलो,

रास्तों पर तुम्हारे

कई बाधाएँ हैं,

जिन्हें तुमको

सशक्तिकरण से पार करना है...!!!

सबके साथ ताल-में-ताल मिलाकर

चलना सीखो, वरना

इस देश को विभाजन का विनाशकारी दीमक

दुबारा चट जाएगी...

और दिल मत तोड़ो, ऐ जवाँ दिलवाले !

अपने दिल में हिंदुस्तान के खातिर

वो जज़्बा पैदा करो,

जिसपे ये दुनिया नाज़ करेगी...!


याद रखना, ऐ जवाँ दिलवाले !

आज़ादी यूँ ही नहीं मिली...!!!

कई गुमनाम शहीदों की

शहादत का नया सवेरा है

इस देश की आज़ादी...!!!


भारत का नया सवेरा

हम सबके लिए निर्णायक है...

आज हम जो खुले आसमां के तले

निर्भय साँस ले रहे हैं,

उसकी नींव रखने में 

अपनी सारी जवानी

क़ुर्बान कर दी थीं

अमर शहीदों ने ...

उनमें हम कुछ जानते हैं,

मगर कई गुमनामी के अंधेरों में

कहीं खो गए...

याद रखना, ऐ जवाँ दिलवाने !

आज़ादी यूँ ही नहीं मिली...!!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational