STORYMIRROR

Kajal Manek

Inspirational

3  

Kajal Manek

Inspirational

आज़ादी के रंग

आज़ादी के रंग

1 min
65

खुशनसीब है आज की पीढ़ी

जिसे देखने मिले आज़ादी के रंग,


वो देशभक्त क्रांतिकारी

जिनका रिश्ता था दर्द के संग,

बस उन्हीं वीर सपूतों की वजह से

आज सभी को देखने मिले आज़ादी के रंग,


देशभक्तों ने बलिदान दिया

लड़ाई में छिन्न भिन्न हो गए जिनके अंग,

बस उन्हीं वीर सपूतों की वजह से

आज सभी को देखने मिले आज़ादी के रंग,


आज भी परिवार छोड़कर

बॉर्डर पर रक्षा करता है जवान

देशभक्ति में होकर मलंग,

इन्हीं वीर सपूतों की वजह से

आज सभी को देखने मिले आज़ादी के रंग।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational