STORYMIRROR

SUNIL JI GARG

Abstract Drama Inspirational

4  

SUNIL JI GARG

Abstract Drama Inspirational

आज़ादी के मायने

आज़ादी के मायने

1 min
225

आज़ादी के मायने 

सीखने असली ज़रुरी

अधिकार देती है ये, 

दूर करे सब मजबूरी


कर्त्तव्य भी पर समझिये

रक्षा तभी हो सकती 

आपकी माँ के समान

है ये देश की धरती


जाति, धर्म का भेद सब 

देश बना तो हुआ ख़त्म

आज भी अगर है ये तो 

ज़रूर कुछ हरे जख्म


कैसे भी कीजिये कुछ भी 

मरहम इन पर लगाइए 

जो इन्हें कुरेद रहे हैं 

समझाइये या दूर भगाइए 


शिक्षा को दें सबसे ज़्यादा

महत्व आप सारे लोग 

व्यस्त रहेंगे रोज़गार में 

तो मिटेंगे सामाजिक रोग 


दृष्टिकोण रखें नया पर 

बात पुरातन भी जानें 

बच्चे भी अपनी बात रखें 

बड़े भी उनको पहचानें 


ऐसा देश ही आज़ाद 

सदा रह सकता है बना 

जिसमें पूर्ण सौहाद्र हो 

सर्वधर्म सद्भाव में सना।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract