STORYMIRROR

Asha Jakar

Abstract

3  

Asha Jakar

Abstract

आया होली का त्योहार

आया होली का त्योहार

1 min
228

आया होली का त्योहार

लाया रंगों का उपहार।


बच्चे बच्चे पुलक रहे हैं

होली हम खूब खेलेंगे

पिचकारी से रंग उड़ाके

सबको हम रंग देंगे।

रंगों की छाये बहार

आया होली का त्योहार


बच्चे - बूढ़े और युवा

प्रेम से सब आएंगे

रंग गुलाल लगाकर

आपस में गले मिलेंगे

भर दें उत्साह अपार

आया होली का त्योहार


होली है रंगो का पर्व

हंसी- खुशी का पर्व

नफरत दूर भगाकर

करें प्रेम से हम गर्व

आपस में करें सब प्यार

आया होली का त्योहार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract