STORYMIRROR

Kiran Mestri

Action Inspirational

4  

Kiran Mestri

Action Inspirational

आत्मनिर्भर भारत

आत्मनिर्भर भारत

1 min
459

यह शुरूआत है एक नए युग की

यह शुरूआत है एक नई सोच की।

यह दौर है मिसाल कायम करने का

आत्मनिर्भर बन अपनी नई पहचान

बनाने का।।


शुरूआत से फिर शुरू करेंगे

गुजरे कल को दूर करेंगे।

आत्मनिर्भरता का नारा देकर

हौसलों को किनारा देंगे।।


व्यर्थ न जाएँगे वह बलिदान

आत्मनिर्भर बन उनका करेंगे सम्मान।

निर्भरता का छोड़ सहारा

आत्मनिर्भरता का देंगे नारा।।


अब करेंगे सामना डट कर

मानेंगे ना पीछे हटकर।

अब बात न होगी समझौते की

अब जगह दिखाएँगे हम उनकी।।


शांति भरा वह प्यारा संदेश

अब बदलने का वक्त है आया।

देख रूप नए आत्मनिर्भर भारत का

अब घबराएगा शत्रु का साया।।


यह है एक नया भारत जो आया है

हौसलों भरे इरादे लेकर।

हद पार करने वालों को

मानेंगे हम पीछे हटवाकर।।


देखा है जग ने प्यार हमारा

शत्रु देखेगा अब वार हमारा।

हमसे उलझने का परिणाम

अब देखोगे उसका अंजाम।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action