STORYMIRROR

kishor zote

Inspirational

3  

kishor zote

Inspirational

आत्महत्या

आत्महत्या

1 min
697


माना कि यारो ये जिंदगी

आसां नहीं जीने के लिए

फिर भी मौत को गले लगाना

बड़ी बात नहीं जिंदगी के लिए।


छोटी-मोटी बातें तो यूँ

होती है आजमाने के लिए

तू -तू, मैं-मैं होती ही है

सब रिश्ते निभाने के लिए।


तनाव का ये माहौल

होता है सोचने के लिये

सोना भी तो तैयार रहता है

आग में निखरने के लिए।


अखबार के पन्ने होते क्यूँ

क्राइम सब पढ़ने के लिए

जिंदगी खुली किताब है

वक्त दे दो पढ़ने के लिए।


आत्महत्या बड़ी आसान है

ये जिंदगी मिटाने के लिए

इंसान वही है जो लड़ता रहे

हरदम जिंदगी जीने के लिये।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from kishor zote

सच

सच

1 min पढ़ें

आसमान

आसमान

1 min पढ़ें

अनमोल

अनमोल

1 min पढ़ें

आँसू

आँसू

1 min पढ़ें

याद

याद

1 min पढ़ें

शक

शक

1 min पढ़ें

Similar hindi poem from Inspirational