STORYMIRROR

Rajkumar Sharma

Abstract

4  

Rajkumar Sharma

Abstract

आसनों से लाभ

आसनों से लाभ

1 min
482

चक्रासन

स्फूर्ति, शक्ति को बढ़ाता,

आँतों को सक्रिय करता।

श्वासरोग, सिरदर्द, सर्वाइकल,

नेत्र विकारों को ठीक करता।।


रीढ़ की हड्डी करे लचीली,

माँस पेशियाँ सबल बनाता।

चक्रासन शरीर हितकारी,

वृद्धावस्था दूर भगाता।।


शीर्षासन

हिस्टीरिया, कब्ज, हर्निया,

रोगों को दूर भगाता।

थायरॉइड ग्लैण्ड सक्रिय कर,

दुर्बलता दूर भगाता।।


असमय झड़ना बालों का,

या सफेद हो जाना।

स्मरण शक्ति को तेज करना,

या हो मोटापा घटाना।।


सभी लाभ हो शीर्षासन से,

आसनों का राजा कहलाता।

आँख, कान, नाक निरोग रहते,

शरीर को मजबूत बनाता।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract