STORYMIRROR

Aditi Vats

Abstract Inspirational

4  

Aditi Vats

Abstract Inspirational

आसान है क्या?

आसान है क्या?

1 min
494


आसान है क्या?

एक बेटे के रूप में जन्म लेना 

जिनके जन्म से पहले ही 

जिनके होने की आस में 

दुनिया भर की दवाई बूटी 

मां को खिला देना ।


आसान है क्या?

एक बेटे का जन्म लेना 

जिसके होने ना होने का 

पता लगाने को 

दुनिया जहां के पाप करना

ना जाने कितने मासूमों की जान लेना ।


आसान है क्या?

एक अजन्मे बच्चे का बेटा बनना

पूरे परिवार का आस लगाना 

उसके आने से पहले ही 

उसके आने की तैयारी करना 

और सब पहले से ही उम्मीद लगाना।


आसान है क्या? 

एक बेटा होना,हर किरदार निभाना 

कभी बेटा, कभी भाई, कभी पति

कभी दामाद, कभी दोस्त, कभी पिता

इन्ही में बेटे का जीवन का लिपटा

हर मुश्किल में खुद को है पाता।


आसान है क्या?

एक नए जीवन साथी का साथ निभाना 

ताउम्र शादी के वचनों को निभाना 

हर खुशी, हर गम में उनका साथ देना

बिन कहे उनकी भाव समझ लेना

ताउम्र उनकी इज्जत और सम्मान करना।


आसान है क्या ?

अपने हर भाव को सबसे छिपाना

हर आसूं को छिपाकर हंसना

अपनी मन की बात को मन में रखना

हर समय जिम्मेदारी कांधे पर होना

हर जिम्मेदारी को ताउम्र निभाना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract