आरंभ का
आरंभ का
आरम्भ का अंत हो
जाना नया साल,
गिनती का नम्बर बदल
जाना नया साल,
वर्तमान का इतिहास बन
जाना नया साल
उदय होते हुए फिर अंत सूरज
का ढलना नया साल,
दे के जनम माँ का आंचल ममता
से भर जाना नया साल,
सारे दुःखों को भूलकर सुख को
पहचानना नया साल,
ख़त्म हो गिनती तीन सौ पैंसठ दिन
का सफर नया साल,
शुरू हो सफर इकत्तीस का अंत
हो जाना नया साल।
