STORYMIRROR

Bherusingh Chouhan

Inspirational Others

3  

Bherusingh Chouhan

Inspirational Others

आओ मिलकर करेंगे योग

आओ मिलकर करेंगे योग

1 min
263

आओ मिलकर करेंगे योग, मिट जाएंगे सारे रोग।

सारी दुनिया जिसे करेगी, आया ऐसा शुभ संयोग।।

चुस्ती फुर्ती मुस्कान रहेगी योग करोगे जीवन में,

नहीं बुढ़ापा कभी आएगा काया होगी यौवन में।

निडर निर्भीक बनेगा यारों कभी न होगा वह डरपोक।

आओ मिलकर करेंगे......।।


अनमोल खजाना है यारों समझ नहीं कोई है पाया,

योगासन से बन जाती है सुडौल सुन्दर ये काया।

पच जाएगा भोजन सारा करोगे यारों जो उपभोग।

आओ मिलकर करेंगे ....।।


स्वस्थ रखेगा तन मन को धर्म जाति से नहीं जोड़ना,

भाई चारा बने सदा ही ऐसी वाणी हमें बोलना।

योगासन को करने यारों चल पड़े हैं सारे लोग।

आओ मिलकर करेंगे....।।


जीने की कला है योगासन - योगासन से है अनुशासन,

पहचान बनेगी दुनिया में खुशियों से भरा होगा जीवन।

करना है यारों योग सभी को मैं करता हूं अनुरोध।

आओ मिलकर करेंगे....।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational