STORYMIRROR

GOPAL RAM DANSENA

Abstract Tragedy Inspirational

4  

GOPAL RAM DANSENA

Abstract Tragedy Inspirational

आओ चलें

आओ चलें

1 min
185

आओ चलें बापू की राह

करते हुए सबकी परवाह

छोड़ हिंसा, अहिंसा अपनाएं

दुनिया को विनाश से बचाएं

सत्यता है अनमोल धरोहर

मानवता लगे जिससे मनोहर

जाति धर्म का भेद भूल कर

नव निर्माण करें मिल जुल कर

विश्व शांति हो लक्ष्य हमारा

सकल जग में हो भाईचारा

गरीब न कोई भूखा सोये

दुखिया न कोई असहाय रोये

मानव धर्म हमारा, जाति भारती

सद्भावना भर दें जन जन के मति

वसुधैव कुटुंब का ज्योत जला कर

सकल जग को सदैव आलोकित कर

सहयोग में सबकी सहयोगी बांह

आओ चलें बापू की राह

करते हुए सबकी परवाह


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract