STORYMIRROR

कवि धरम सिंह मालवीय

Inspirational

3  

कवि धरम सिंह मालवीय

Inspirational

आँख से आँसू बहते हैं

आँख से आँसू बहते हैं

1 min
12K

आज़ादी के मतलवालों की जब भी कहानी कहते है

कल्पना मात्र कर उस क्षण की हर आँख से आँसू बहते हैं

जलियांवाला बाग भी देता हम सब को यह सीख बड़ी

निर्ममता से गोली दागी जहाँ मौत भी ख़ुद चीख पड़ी

जब बलिदान वो जलियांवाला इतिहास के पन्ने कहते है

कल्पना मात्र कर उस क्षण की हर आँख से आँसू बहते हैं

शबनम की बूँदों में भी शोले दिखाई देते थे

खाने वाले फल भी उनको बम गोले दिखाई देते थे

कितनी जवानी फाँसी झूली ये सूने ने झूले कहते हैं

कल्पना मात्र कर उस क्षण की हर आँख से आँसू बहते हैं

आज़ादी की राह पे निकले बच्चों को सोता छोड़ गए

अपने इस देश की ख़ातिर माँ बाप को रोता छोड़ गए

पत्नी के मजबूर सतीत्व का हाल

आँखों आँसू कहते है 

कल्पना मात्र कर उस क्षण की हर आँख से आँसू बहते हैं

उनके हौसलों के आगे संगीने भी हार गई

देश मेरा जीता रहे जान भले सो बार गई

मरते मरते ही सब मिलकर वन्देमातरम कहते हैं

कल्पना मात्र कर उस क्षण की हर आँख से आँसू बहते हैं

Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational